अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। घने कोहरे और धुंध के चलते दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका रहती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे-यूपीडा के तहत आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर तत्काल प्रभाव से एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि 50 मीटर से कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षा टीम द्वारा निकटवर्ती टोल प्लाजा, वे-साइड अमेनिटीज, पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट पर वाहनों को रोककर सुरक्षित स्थानों पर एकत्र किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को पुलिस के समन्वय से काफिले में सुरक्षित रूप से आगे रवाना किया जाएगा। इस व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी सुरक्षा द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.