एटा, दिसम्बर 23 -- कोहरे में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। कार की टक्कर से बाइकसवार घायल हुए है, जिन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कासगंज रोड निवासी हर्षित सोमवार को बाइक से जा रहे थे। शिकोहाबाद रोड पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। दूसरी तरफ थाना पिलुआ के गांव गुलाबपुर निवासी विमल कुमार सोमवार शाम को बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे। वही पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइकसवार घायल हो गए। गांव पलिया के पास वाहन की चपेट में आकर अनिल कुमार निवासी अहरमई निधौलीकलां घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे कोहरे में हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.