हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। हाईवे स्थित ग्राम निजामपुर के पास मंगलवार सुबह कोहरे में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान बस के दो पहिए निकल गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों चीख पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकला। दो यात्रियों को हल्की चोट लगी है। दूसरी बस में यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस मंगलवार को हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी। बस कोतवाली क्षेत्र में ग्राम निजामपुर के पास पहुंची तो कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान बस के दो पहिए भी निकल गए। बस को अमरोहा के जोया निवासी चालक कमर आलम चला रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.