संभल, फरवरी 3 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के बीच संभल-बहजोई मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह घने कोहरे में जनता पेट्रोल पंप के पास एक बजरी से लदा कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। कंटेनर का चालक रामपुर पटवाई निवासी अरविंदर सिंह था, जो बाजपुर से बजरी पुलिस लाईन निर्माण के लिए लेकर जा रहा था। चालक ने बताया कि अचानक घने कोहरे में दृश्यता कम हो गई और वह कंटेनर को नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट और खंभा भी टूट गया, जबकि डिवाइडर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। सबसे बड़ी राहत यह रही कि दूसरी साइड से उस समय कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा इससे बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि अगर दूसरी लेन में कोई वाहन आता, तो कंटेनर का पलटना य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.