मुरादाबाद, जनवरी 31 -- शनिवार सुबह मौसम का मिजाज फिर बदल गया। जमीन से आसमान तक कोहरे की सफेद चादर छाई और लोगों को गलन भरी सर्द हवा के झोंकों के साथ बर्फीली ठंड के फिर से वापस लौट आने का एहसास हो उठा। पिछले करीब दस दिनों से कोहरा गायब था। आसमान पर आंशिक तौर पर छाए हल्के बादलों के साथ धूप सुबह अपने समय पर निकल रही थी, लेकिन, शनिवार को मौसम का मंजर बदल गया। पूर्वान्ह तक आसमान पर कोहरे की चादर छाए रहने के चलते धूप के दर्शन नहीं हुए और घरों से बाहर निकले लोग एक बार फिर बीते दिनों की तरह कांपते नजर आए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.