देवरिया, दिसम्बर 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड, गलन के साथ कोहरे का असर अब जन-जीवन पर भी पड़ने लगा है। कोहरे व गलन के चलते लोग अपने घरों में आठ बजे तक दुबके रह रहे हैं। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। रोडवेज व ट्रेनों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। रोडवेज की बसों के अधिकांश सीट सुबह में खाली नजर आ रही हैं। हालांकि रोडवेज की कमाई पर इसका असर नहीं है। एक सप्ताह से मौसम ने करवट ले लिया है। हर दिन सुबह में 10 बजे तक कोहरा, दिन में धूंध व शाम ढलते ही कोहरे का असर शुरू हो जा रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सुबह में आवश्यक कार्य होने पर ही लोग अपने वाहनों से निकल रहे हैं, वरना 10 बजे के बाद ही लोग घरों से निकल रहे हैं। पहले रोडवेज की बसों में सुबह में ही सीट फुल हो जाते थे, लेकिन इन दिनों लोग सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.