अमरोहा, दिसम्बर 16 -- अमरोहा/गजरौला, हिटी। सोमवार सुबह से जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालक वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से आगे बढ़े। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भी कोहरे का असर साफ नजर आया, वाहन धीमी रफ्तार से चले। सुबह के समय स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों संग आम लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। सर्द हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। वहीं कोहरे और ठंड का असर जनजीवन के साथ ही स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.