उन्नाव, दिसम्बर 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता। बढ़ते सर्दी के मौसम में घना कोहरा रेल यातायात के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार को कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:30 बजे के बजाय लगभग तीन घंटे की देरी से दोपहर 2:12 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुँची। सिग्नल न मिलने के कारण उसे स्टेशन पर ही चार मिनट तक ठहरना पड़ा। इसके अलावा कैफियत एक्सप्रेस, दरभंगा, चित्रकूट, गोरखधाम, आम्रपाली, हमसफर और ऊंचाहार समेत लगभग एक दर्जन ट्रेनों को भी सिग्नल न मिलने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर अनिर्धारित ठहराव करना पड़ा। कोहरे और धुंध के कारण ट्रेन चालकों को दृश्यता कम होने के चलते गति सीमित करनी पड़ रही है, जिससे समयबद्ध संचालन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.