रुडकी, मार्च 11 -- क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण घटी दृश्यता की वजह से सड़कों पर वाहन भी रेंगते नजर आए। बुधवार सुबह घना कोहरा छाने की वजह से किसानों और मजदूरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग 10 बजे के बाद ही कोहरा छटा और मौसम साफ हो गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र निवासी राजपाल सिंह, यशवीर सिंह, रोहित, भोला सिंह, विक्रम, बाबूराम आदि का कहना है कि मार्च महीने में अक्सर गर्मी होने लगती है। इस समय कोहरा छाने से फसलों को नुकसान होनी की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.