कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। बारिश के बाद बुधवार को घने कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। इसके चलते सड़कों व हाई- वे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जनपद में मंगलवार को हुई बारिश के बाद बढ़ी सर्दी व शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रात में सर्द हुए मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया। बुधवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। कोहरे व ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई। आसमान में कोहरे की चादर छाने से सड़कों व हाई-वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कोहरे की धुंध से वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से निकलते दिखे।शीत लहर के कारण बढ़ी गलन के चलते लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.