जौनपुर, दिसम्बर 19 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। बुधवार से बदला मौसम अब गलन की ओर बढ़ने लगा है। गुरुवार को पूरे दिन सूर्य के नहीं दिखने से लोग धूप के लिए तरस गए। दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। गलन के कारण लोग कांपते नजर आए। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सतर्कता जारी किया है। उधर, कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल 21 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि 20 दिसंबर को एसआईआर की वजह से शिक्षकों के लिए परिषदीय स्कूल खोले जाएंगे। जौनपुर और सिटी स्टेशन से होकर गुजरने वाली आठ रेल गाड़ियां विलंबित रहीं। कुछ गाड़ियां तो आठ घंटे तक विलंबित रहीं। बुधवार की रात दस बजे से ही कोहरा छाने लगा था। रात 12 बजे तक कोहरा इतना हो गया दृश्यता 0 के करीब पहुंच गई। गुरुवार की सुबह लोग उठे तो चारो तरफ कोहरा छाया था। पांच मीटर दूर तक चीजें भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.