उन्नाव, दिसम्बर 28 -- उन्नाव। जनपद में इस बार दिसंबर का आखिरी हफ्ता कोहरे और गलनभरी सर्दी के कहर से लोगों को कंपा रहा है। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद रविवार को कोहरे की मार ने लोगों को दिनभर अपने घरों या अलाव के पास रहने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इसदौरान रेल व बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं। जनपद में मौसम का मिजाज तेजी से सख्त होता जा रहा है। मौसम विभाग ने भी बीते दिनों सर्दी व कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया था। इसमें जनपद को येलो श्रेणी में रखा गया है। 28 दिसंबर की सुबह से ही आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड चरम पर रही। सूर्यदेव के दर्शन न होने से हुई तेज गलन ने माहौल को ठिठुरा दिया। दिन चढ़ने तक भी धूप नहीं निकली और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.