मथुरा, जनवरी 29 -- मथुरा। मैदानी इलाकों में शुक्रवार को छाए कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। जंक्शन पर यात्री भीषण ठंड में ट्रेनों की प्रतिक्षा करते रहे। अप रूट की नंदा देवी एक्सप्रेस 2:30 घंटे, छत्तीसगढ़ 1:15 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनिट, पंजाब मेल 1:30 घंटे, ताज एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चली। वहीं डाउन रूट की महाकौशल एक्सप्रेस 3:30 घंटे, प्रयागराज लालगढ़ 3:30 घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस 3:15 घंटे व श्रीधाम एक्सप्रेस 1:15 घंटे की देरी से चलीं। स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव ने बताया कि मैदानी इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से लम्बी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही है। मौसम साफ होने के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलने लगेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.