हल्द्वानी, दिसम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे और बिहार के जमुई जिले में सीमेंट से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने का असर काठगोदाम और हल्द्वानी रेल खंड पर मंगलवार को साफ दिखाई दिया। संपर्क क्रांति, बाघ एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर फंसे सैकड़ों यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे से रेल परिचालन पूरी तरह से प्रभावित है। दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित समय पर रात करीब 10 बजे पहुंचती है, जो सोमवार को रात दो बजे हल्द्वानी पहुंची। इस देरी के चलते यात्रियों के परिजन और तीमारदारों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ा। वहीं, बिहार के ज...