औरैया, दिसम्बर 13 -- दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर शनिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कम दृश्यता के कारण तेज रफ्तार से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कोहरे की वजह से वंदे भारत, हमसफर एक्सप्रेस, बनारसझ्रनई दिल्ली सुपरफास्ट, तेजस एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें सावधानीपूर्वक धीमी रफ्तार से स्टेशन से गुजरीं। भटिंडा से बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह चार बजे के बजाय करीब एक घंटे की देरी से कंचौसी पहुंची। इसी तरह ऊंचाहार एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक विलंब से स्टेशन पर आई। इसके अलावा इटावा-कानपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.