धनबाद, जनवरी 8 -- धनबाद। बर्फीली हवा के बीच न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। जिले में शीतलहर चलने से कनकनी भी दिन ब दिन बढ़ रही है। कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ रखी है और ठंड से रेलवे स्टेशन पर यात्री बेहाल हैं। सर्द रात धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अग्नि परीक्षा ले रही है। कड़ाके की ठंड ने ट्रेन पकड़ने आने जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर मुसीबत बढ़ा दी है। बुधवार को कई ट्रेनें विलंब से धनबाद स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच सिहरन से ट्रेनों में सफर करने वाले बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रिजर्वेशन बोगियों में जगह नहीं मिलने के कारण यात्रियों को जनरल बोगियों में यात्रा करनी पड़ रही है। जनरल बोगियों में खिड़कियों को चीरते हुए बर्फीली हवाएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.