उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। सीजन का पहला दिन गुरुवार सबसे ठंडा रहा। दिनभर सूरज के दर्शन नही हुए। विशेषज्ञ के मुताबिक 24 घंटे में दिन का अधिकतम पारा 1.8 डिग्री और रात का पारा दो डिग्री तक लुढ़क सकता है। सीजन की पहली रात भी गुरुवार को सबसे ठंडी रही। बुधवार रात में 11 बजे दृश्यता 20 मीटर रिकाॅर्ड की गई। यह सुबह छह बजे के पहले तक और कम होती गई। विशेषज्ञ ने बताया कि हिमालयी बर्फबारी, ध्रुवीय हवाओं और जेट स्ट्रीम ने माहौल में नमी बढ़ा दी। इससे गलन वाली ठंड बढ़ गई है। आगे आने वाले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार है। हवाओं की गति बढ़ने पर ठंडक और बढ़ सकती है। इसके साथ ही सुबह और शाम को धुंध और कोहरा और घना हो जाएगा। बुधवार की तरह- गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान नीचे आए हैं। पारा एक-दो डिग्री और नीचे जा सकता है। असल मे पश्चिमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.