कन्नौज, दिसम्बर 22 -- कन्नौज। अधिक से अधिक वाहनों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे कोहरे और रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। साथ ही तीन माह में निलंबित व निरस्त किए गए ड्राइविंग लाइसेंसों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही डबल डेकर बसों, स्कूली वाहनों, ट्रॉलियों में भरी मिट्टी आदि के समय-समय पर किए गए निरीक्षण का समुचित डेटा उपलब्ध कराया जाए।यह निर्देश जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक का उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूली बसों की फिटनेस की नियमित जांच की जाए और वाहन चालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए। सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.