बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज बदलने से जन जीवन प्रभावित रहा। सुबह में कोहरे की चादर बिछी रही। कोहरे के चलते हाईवे पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहन की रफ्तार थमी रही। वाहनों के लाइट व इंडीकेटर के सहारे हाईवे पर वाहन एक-दूसरे के पीछे रेंगते नजर आए। तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर जारी रहा। रविवार की सुबह सड़कों पर कोहरे के चलते आवागमन काफी हद तक प्रभावित रहा। अवकाश का दिन होने के चलते सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। दिन में न्यूनतम तापमान 12 और अधितम तापमान 21 रहा। रविवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को गलन से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर दिखाई पड़ रहा है। धूप निकलने के बाद सड़को से लेकर बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी। शहर के कटेश्वर पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.