लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- मौसम का मिजाज लगातार सख्त होता जा रहा है। गुरुवार देर शाम से ही घना कोहरा छाने लगा, जो शुक्रवार सुबह तक लगातार बना रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई। दिन भर धुंध छाई रही। जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, दफ्तर जाने वाले लोग भी देर से निकले। शुक्रवार को दिन भर धूप न खिलने से सर्दी का असर और बढ़ गया। इसके साथ ही नौ से बारह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। तेज और सर्द हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, फिर भी सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट और हवाओं की ...