बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। पिछले कई दिनों से जारी ठंड और गलन से रविवार को काफी राहत मिली। कोहरे के बीच सुबह हुई जरूर, लेकिन जल्दी ही धूप निकल गया। इसके बाद लोग घरों से बाहर तथा छतों पर पहुंच गये। एक दिन पहले शनिवार को भी दिन में धूप निकली थी लिहाजा जनपद का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान दो अंक बढ़कर 21 पर पहुंच गया। इसका सबसे अधिक फायदा आलू और दलहनी-तिलहनी फसलों को मिलेगा। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही धूप निकलती रही तो जल्द ही ठंड से निजात मिल जायेगी। वैसे कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मकर संक्रांति से पहले मौसम खराब हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.