लातेहार, दिसम्बर 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में रविवार को सुबह कोहरे के कहर के बीच पारा गिर कर 6 डिग्री पहुंच गया । सुबह करीब 5:30 बजे 6 डिग्री पारा था। ठंड से लोग बेहाल हो गए। रोज ठंड बढ़ने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तीसरे दिन रविवार को भी कोहरे का प्रकोप लोगो को झेलना पड़ा। सुबह से ही कोहरे से बरवाडीह ढंक गया था। कोहरा इतना ज्यादा था कि करीब 20 मीटर दूरी तक कुछ नजर नही आ रही थी। दिन के नौ बजे भी वाहनों में लाइट जला कर चलना पड़ रहा था। अपराह्न तीन बजे के बाद हल्की धूप निकली। शीत लहर चलती रही। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ठंड से लोगो को राहत पहुंचाने के लिए सरकारी महकमा पूरी तरह सफल नही दिख रही है। सभी चौक - चौराहों पर अलाव भी कारगर नही दिख रहा है। गरीबो का कम्बल वितरण की भी स्थिति ठीक नही है। गरीब असहाय वृद्धों को ठं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.