अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड व कोहरे के बीच हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। घने कोहरे के बीच वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। वायु मंडल में नमी के कारण अब धूल व धुएं के कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ने लगा है। एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते एक्यूआई के स्तरण के कारण अब सुबह की मॉर्निंग वॉक भी लोगों ने बंद कर दी है। हालांकि सुबह की सैर पर ठंड व कोहरे का भी असर है। एक्यूआई का स्तर 260 माइक्रो ग्राम घनमीटर को पार कर गया है। जहरीली होती हवा दमा, सांस व हार्ट के मरीजों के लिए खतरे की घंटी है। गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु के लिए भी खतरा है। निर्माण कार्यों के चलते अब धूल का उड़ना कम हुआ है, लेकिन सड़कों पर चलने वाले डीजल वाहन के कारण एक्यूआई की स्थिति खराब हो रही है। इसके कारण लोग बीमार भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.