कोहरे के बीच अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
बुलंदशहर, मार्च 21 -- शनिवार को कोहरे के बीच ईद का पर्व क्षेत्र में पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ईदगाह में मौलाना अरशद ने ईद की नमाज अदा कराई, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर नमाज अदा की। वहीं जामा मस्जिद में मौलाना आरिफ की अगुवाई में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर संजीव सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि ईदगाह स्थल पर पहुंचे और अकीदतमंदों को ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एसडीएम दीपक कुमार पाल, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.