मऊ, जनवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। मौसम के मिजाज में नित्य परिवर्तन जारी है। गुरुवार सुबह में घने कोहरे की चादर से पूरा जनपद लिपटा रहा, वहीं दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे। वहीं 11 बजे तक बाजरों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। लेकिन, दिन ढलने के बाद शाम को सर्द हवा चलने से सर्दी फिर बढ़ गई। मौसम के मिजाज में आए दिन हो रहे परिवर्तन से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिन में ही वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। ठंड के कारण के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.