संभल, जनवरी 4 -- संभल। जनपद में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह करीब 9 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह साफ हो गया और आवागमन सामान्य हो सका। हालांकि कोहरा छंटने के बावजूद शीतलहर का असर बना रहा, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। 11 बजे के आसपास सूर्यदेव ने तेज दिखाया और हल्की धूप खिली, जिससे ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। धूप निकलने के बाद लोगों ने खुले में निकलकर सर्दी से राहत महसूस की, लेकिन चल रही ठंडी हवाओं ने परेशानी बनाए रखी। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...