बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेटवर्क के बावजूद कोहरे के नाम पर ट्रेनों को निरस्त करने की परंपरा पर रेलवे को रोक लगानी चाहिए। यात्रियों को ट्रेन निरस्त रहने से होने वाली परेशानी भी समझनी चाहिए। यह बात दैनिक रेलयात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा है कि रेलवे एंटी-फॉग तथा एंटी-कोलिजन डिवाइस (कवच), रूट रिले सिस्टम, इंटरलॉकिंग व्यवस्था, वॉकी-टॉकी, जीपीएस एवं सेटेलाइट तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। रेल प्रशासन को चाहिए कि कोहरे के नाम पर ट्रेनों को निरस्त करने की परंपरा को यथाशीघ्र समाप्त करते हुए ठोस एवं दीर्घकालिक रणनीति अपनाए ताकि आम यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.