आजमगढ़, दिसम्बर 17 -- आजमगढ़। कोहरे के चलते वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा गया। सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन धुंध छायी हुई थी। पछुआ हवा चलने से मौसम में परिवर्तन हो गया है। मंगलवार को आधी रात के बाद कोहरे ने दस्तक दी और देखते ही देखते घना कोहरा भोर तक हावी हुआ। भोर में कोहरा इस कदर छाया रहा कि बीस मीटर दूर की दृश्यता प्रभवित हो गयी। कोहरे के चलते राहगीर रास्ते में फंस गए और सड़क पर वाहन कच्छप गति से चलते हुए दिखे। दूसरे दिन दोपहर बारह बजे तक सूर्य के दर्शन के लिए लोग तरस गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। आद्रता 68 रिकार्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.