शामली, जनवरी 13 -- घने कोहरे के कारण चौसाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में एक ट्रक और एक ओमनी वैन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, लेकिन कोहरे और सड़क पर लापरवाही से खड़े भारी वाहनों ने यातायात माह मे यातायात सुरक्षा की पोल खोल दी है। बल्लामाजरा से ऊन की ओर जा रहे एक ट्रक को विपरीत दिशा से आ रहे पुराल के बंडलों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक इरफान घायल हो गया। दूसरी ओर भोगीमाजरा से टोडा मार्ग पर एक अन्य हादसा हुआ। यहां सड़क के बीचो-बीच खड़े भूसे के बंडलों से भरे ट्राले से एक ओमनी वैन टकरा गई। ओमनी वैन शामली से देहात क्षेत्र में अखबार बांटने जा रही थी। घने कोहरे के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया...