नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में मंगलवार को भी विमान एवं रेल सेवा पर कोहरे का असर देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 120 से ज्यादा उड़ानें कोहरे के चलते रद्द करनी पड़ीं। वहीं, 16 विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर मंगलवार को 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं, जबकि लगभग दो दर्जन गाड़ियां देरी से रवाना हुईं। सुबह राजधानी की सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार कोहरे के चलते धीमी रही। दिल्ली में सोमवार देर रात से ही कोहरा बढ़ने लगा था। इस वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं देर रात से ही प्रभावित होने लगीं। घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से 60 विमानों ने उड़ान नहीं भरी और यहां आने वाले 60 विमानों की यात्रा रद्द रही। कोहरे के बीच 16 विमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.