बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- सफदरगंज थाना क्षेत्र की घटना सफदरगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव के समीप लखनऊ - अयोध्या रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुई घटना। महिला की पहचान रमेश चंद्र रावत की पत्नी रेखा के रूप में हुई है। समझा जा रहा है कि कोहरे की वजह से ट्रेन दिखाई नहीं पड़ी जिससे महिला उसकी चपेट में आ गई। लक्षबर बजहा गांव की रेखा रावत सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रेन गुजरने के बाद वह दूसरे ट्रैक पर आ गई और दूसरी ट्रेन को कोहरे की वजह से नहीं देख पाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.