गिरडीह, दिसम्बर 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर्दी का सितम सेहत पर भारी पड़ने लगा है, वहीं धुंध और कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। 24 घंटे में सर्दी के तापमान में एक डिग्री गिरावट आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह-शाम वाहनों की रफ्तार पर कोहरा और धुंध ब्रेक लगा रहा है। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। शाम ढ़लते फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात कोहरे के कारण सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं देता रहा। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल है। लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान अभी तक कहीं कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। इधर, शाम ढलते ही बेंगाबाद दुमका एवं बेंगाबाद गिरिडीह एन एच 114 कोहरे के आगोश में समा जा रहा है। कोहरे को लेकर दृश्यता पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। एन एच पथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.