लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और आसमान में छाए घने कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। गुरुवार को भी काफी देर तक आसमान में घना कोहरा छाए रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 20-30 मीटर से गुजरते वाहनों को देख पाना काफी मुश्किल हो गया। इससे खासकर जिले से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग सं - 39 पर काफी तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के पहिए न सिर्फ थम से गए,बल्कि उनका परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों के पहिए रेंगते दिखे। वहीं एनएच -39 के सतबरवा स्थित मलय डैम, मनिका दोमुहान,पतकी जंगल, लातेहार औरंगानदी,चंदवा के देवनद आदि जगहों में घने कोहरे के कारण मेन रोड पर कई वाहनों को घंटों खड़ा मौसम साफ होने का इंतज...