सहारनपुर, दिसम्बर 27 -- घने कोहरे के चलते शनिवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। उत्तर भारत में कोहरे की मार का असर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला, जहां करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और उनकी आगे की यात्राओं की योजनाएं भी प्रभावित हुईं। ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय 02:20 बजे था, लेकिन यह ट्रेन तीन घंटे 43 मिनट की देरी से सुबह 06:03 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस निर्धारित समय 04:10 बजे के बजाय दो घंटे 23 मिनट की देरी से 06:33 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस अपने तय समय 05:45 बजे से एक घंटा आठ मिनट देरी से 06:53 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.