मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- प्रदेश के अधिकांश हिस्से में भयंकर कोहरे के बीच ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। शनिवार को राप्ती गंगा, दून एक्सप्रेस, वंदेभारत, अमरनाथ, अवध आसाम जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो रही है। शनिवार मुरादाबाद जंक्शन से होकर निकलने वाली ट्रेन 14113 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस तीन घंटे, 15005 राप्तीगंगा एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस 40 मिनट, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 2.25 घंटे लेट, 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस 2.10 घंटे लेट चल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल को रिशड्यूल कर दिया गया है। ये ट्रेन हरिद्वार से सात घंटे की देरी से दोपहर बाद 2.20 बजे खुलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.