गाजीपुर, जनवरी 1 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के सुलेमापुर गांव में महाहर-पृथ्वीपुर मार्ग पर कोहरे में बोलेरो गाड़ी अनियन्त्रित होकर मोड़ पर गहरी खाई में पलट गयी। हादसे में बोलेरो चालक पिपनार गांव निवासी चंदन शर्मा उनकी पत्नी सोनी शर्मा, बच्चा युवराज घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों तीनो को गाड़ी से बाहर निकाला। चालक चंदन शर्मा ने बताया कि वह नोनहरा थाना के तिलाड़ी गांव में स्थित रिश्तेदारी में पत्नी बच्चे को लेकर जा रहा था। कोहरे के कारण अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गया। घटना के बाद जेसीबी मशीन मंगाकर खाई में गिरी क्षतिग्रस्त हाल बोलेरो गाड़ी को निकाला गया। इस दौरान काफी तादात में ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुटी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.