जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- परसूडीह थाना के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे की है। कार सवार सुंदरनगर से स्टेशन की ओर जा रहे थे। चालक ने पुलिस को बताया कि सड़क पर घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.