नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे ने एक बार फिर से रोडवेज बसों की रफ्तार रोक दी है। ऐसे में बसें गंतव्य तक डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंच रही हैं। इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली समेत अन्य रूट की बसें शामिल हैं। नोएडा डिपो में 181 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली समेत अन्य शहरों की बसें शामिल हैं। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन घने कोहरे के कारण बसों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। रूट से डिपो लौटने वाली बसें भी विलंब से पहुंच रही हैं। आनंद विहार से बरेली जाकर नोएडा लौटने वाली बस रात नौ बजे की बजाए रात और 11 बजे डिपो में पहुंची। ऐसे ही अन्य रूट की बसें भी प्रभावित रही। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोहताष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.