नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार को घने कोहरे का असर विमान और रेल सेवा पर देखने को मिला। दृश्यता कम होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने एवं जाने वाले कुल 128 विमानों की यात्रा को रद्द करना पड़ा। वहीं, आठ विमानों को दूसरे एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया। लगभग 200 विमानों ने दिल्ली एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरी। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर लगभग 100 रेल गाड़ियां देरी से पहुंचीं और करीब तीन दर्जन रेलगाड़ियां देरी से रवाना हुईं। राजधानी में रविवार देर रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया था। इसके चलते विमान सेवाओं पर देर रात से ही असर पड़ने लगा। दृश्यता कम होने की वजह से विमानों को एयरपोर्ट से उड़ान भरने एवं उतरने में समस्या आ रही थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आठ विमानों को दिल्ली एयरपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.