मथुरा, दिसम्बर 16 -- मथुरा। कोहरे के कारण सोमवार को हाइवे और भरतपुर मार्ग पर चार अलग-अलग स्थानों पर हादसे हो गये। इनमें मध्यप्रदेश के श्रद्धालु बोलेरो सवार की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को भिजवाया। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसा-एक थाना हाइवे के अंतर्गत मथुरा-भरतपुर रोड पर गांव तारसी के समीप सोमवार सुबह मथुरा की ओर से जा रही रोडवेज बस ने भरतपुर की ओर से ब्रज भ्रमण को श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। एक सवारी की मौत और दस लोग घायल हो गये। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े ...