शामली, मार्च 6 -- थानाभवन। क्षेत्र के खयावड़ी बाईपास पर सुबह घने कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जनपद बागपत निवासी नसीम ट्रैक्टर से ईंट लेने ननौता जा रहा था। जैसे ही वह थानाभवन के खयावड़ी बाईपास पर पहुंचा, तभी घने कोहरे के कारण सड़क पर बने डिवाइडर से ट्रैक्टर टकरा गया। हादसे में चालक नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर एक राहगीर ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल कर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक सोनू और ईएमटी दीपक सैनी ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया। वहीं चिकित्सकों ने नसीम की गंभीर हालत क...