गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में घने कोहरे और सर्द हवा ने एक बार फिर जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करने को मजबूर रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट के चलते ठंड और गलन में इजाफा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और गरीब तबके के लोगों को हो रही है। सुबह और शाम लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। ग्रामीण इलाकों में खेतों पर काम करने वाले किसान और मजदूर भी ठंड व कोहरे से परेशान ...