संभल, दिसम्बर 19 -- चन्दौसी। कोहरा व गलन के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। हालांकि कक्षा एक से 12 तक का अवकाश घोषित होने से छात्र-छात्राओं व बच्चों को राहत मिल गई है। गुरुवार रात 11 बजे से घना कोहरा छा गया था। सुबह लोग सोकर उठे ते घर के बाहर कोहरे की घनी चादर छाई हुई थी। गलन व कोहरे के कारण घर से निकलना दूभर हो रहा था। इसके चलते शहर में कम चहल-पहल दिखाई दी। फल एवं सब्जी मंडी में भी कारोबार हल्का रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंग-रेंगकर चल रहे थे। वच्चों के लिए राहत की बात यह रही कि प्रशासन के कक्षा 12 तक की छुट्टी किए जाने से उन्हें ठंड में स्कूल नहीं जाना पड़ा। कोहरे के कारण बच्चे व बुजुर्ग घरों में कैद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.