रिषिकेष, जनवरी 7 -- कोहरे ने ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे न सिर्फ लोग सुबह घरों से बाहर निकलते हुए कतरा रहे हैं, बल्कि आवागमन की सेवाएं भी प्रभावित होने से यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से ही आसमान कोहरे की घनी चादर से ढका हुआ नजर आया। 11 बजे के बाद लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिसके चलते सुबह योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली देहरादून और हेमकुंड एक्सप्रेस तय समय से करीब एक-एक घंटे की देरी से पहुंची। रोडवेज की दिल्ली रूट की बसों का आवागमन भी कोहरे में प्रभावित रहा। इस रूट के यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचने में आधे से एक घंटे का अधिक समय लगा। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली सुबह की फ्लाइट दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.