बागपत, दिसम्बर 14 -- समूचा जिला रविवार को भी कोहरे की सफेद चादर के आगौस में समाया रहा। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे रहे। दिल्ली-शामली रेलमार्ग की ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया रहा। यात्रियों को ठंड़ में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, दोपहर तक जिलेभर के बाजार भी सुनसान पड़े रहे। जिससे व्यापारी परेशान बने रहे। घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे रहे। कई वाहन चालक कोहरा छंटने का इंतजार करते हुए अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करते देखे गए। यहीं हालात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे, बागपत-मेरठ हाइवे और बागपत-सोनीपत हाइवे समेत जिलेभर के प्रमुख मार्गों पर देखने को मिले। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने या तो वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाए रखे या फिर कोहरा छटने का इंतजार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.