अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पिछले दो दिन से शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। बसों में यात्रा करने वाले लोगों को कोहरे में होकर ही निकलना पड़ रहा है। लेकिन बस स्टैंड पर सर्दी के बचाव का कोई साधन नहीं है। अब तक नगर निगम ने रैन बसेरा तक नहीं बनाया है। लोग स्टैंड पर ठंडी हवा में कांप रहे हैं। प्रति वर्ष दो बस स्टैंड मसूदाबाद और सेटेलाइट पर नगर निगम द्वारा रैन बसेरा बनाया जाता है। इसमें यात्री ठंडी हवा से बच पाते हैं। बसों इंतजार भी इसमें बैठ कर किया जाता है। अलीगढ़ से करीब 80 हजार लोग रोज बस से सफर करते हैं। इसके बाद भी अब तक शेल्टर होम नहीं बनाया गया। सोमवार की सुबह सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्री खुले में बैठे थे। यात्रियों ने बताया कि यहां पर पहले रैन बसेरा बनाया जाता था, लेकिन इस बार नहीं बनाया। इसके चलते सर्द हवाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.