गुड़गांव, दिसम्बर 20 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी और आसपास के इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, जिससे बसें और ट्रेनें ढाई से साढ़े तीन घंटे तक की देरी से गुरुग्राम पहुंच रही हैं। यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच स्टेशनों और बस अड्डों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर 50 मीटर रहने से वाहन चालकों को शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत अंदरूनी सड़कों पर हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा। सुबह चार बजे से चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से चालकों को बसें बेहद धीमी गति से चलान...