मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे की मार से रेलगाड़ियां उबर नहीं पा रही हैं। शुक्रवार को भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देर से आई। नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर होकर दरभंगा और बरौनी तक जाने वाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगातार 10 घंटे से भी अधिक की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। शुक्रवार को भी 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन सुपरफास्ट अपने नियत समय से 12 घंटे 39 मिनट की देरी से आई। 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे 18 मिनट और 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 घंटे 31 मिनट की देरी से आई। मुजफ्फरपुर से अप व डाउन दिशा में चार क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होता है। शुक्रवार को तीन क्लोन एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक की देरी से आई। इससे ठंड में यात्री परेशान रहे। क्लोन के अलावा मुजफ्फरपुर आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.