अररिया, दिसम्बर 20 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अचानक मौसम में आए बदलाव, ठंड में बढ़ोतरी और घने कोहरे के आगमन का असर रेल परिचालन पर साफ तौर पर दिखने लगा है। गुरुवार की देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से फारबिसगंज स्टेशन पहुंचीं। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात रक्सौल से जोगबनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कोहरे के कारण करीब दो घंटे की देरी से फारबिसगंज पहुंची। वहीं शुक्रवार सुबह कटिहार से जोगबनी आने वाली ट्रेन, जो निर्धारित समय के अनुसार सुबह 6 बजे पहुंचनी थी, वह भी लगभग एक घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी आने वाली सीमांचल एक्सप्रेस भी कोहरे से प्रभावित रही और फारबिसगंज स्टेशन पर करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। सिर्फ यही नहीं, सवेरे की कई अन्य ट्रेनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.