अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे की दस्तक व गलन भरी ठंड शुरू होने के साथ हीटर, गीजर व गरम कपड़ों का बाजार गरमा गया है। सोमवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा हुआ। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोग बाजार की ओर दौड़ पड़े। सर्दी से बचाव को लेकर हीटर, गीजर, इमरसन रॉड, सन हीटर व ब्लोअर की खरीदारी की। वहीं ठंड का इंतजार कर रहे कपड़ा कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए। गोदाम में करोड़ों का स्टॉक अभी तक ठंड नहीं पड़ने के कारण भरा था। लेकिन ठंड शुरू होते गरम कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई। बाजार में गरम कपड़ों की खरीदारी अभी तक केवल सहालग को लेकर चल रही थी। जिन घरों में शादियां थीं या फिर जिनको शादियों में जाना था वही गरम कपड़े खरीद रहे थे। यही कारण था कि स्टॉक बड़े पैमाने पर रुका हुआ था। सोमवार से ठंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.